Headlines

पुलिस ने निर्दोष को फंसाने की साजिश में रचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

इटावा। थाना बढ़पुरा पुलिस ने जेवर हड़पने की नीयत से मिथ्या साक्ष्य गढ़कर पुलिस को भ्रमित कर निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
वादी रामपाल पुत्र करोड़ी निवासी गाती थाना बढ़पुरा द्वारा थाना बढ़पुरा पर सूचना दी गयी कि वादी की बेटी का शादी में चढ़ाया गया जेवर उसके अपने दामाद अभिषेक पुत्र संजीव व उसके चाचा विजय पुत्र रामप्रकाश निवासी देशरमऊ थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी द्वारा हड़प लिया गया है। पुलिस को विवेचना के दौरान संकलित तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से वादी द्वारा बताये गये घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई। वादी रामपाल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से नामजद व्यक्तियों को झूठे अभियोग में फंसाने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी गयी थी। विवेचना में नामजद अभिषेक पुत्र संजीव व उसके चाचा विजय पुत्र रामप्रकाश के विरुद्ध लगाए गये आरोपों की पुष्टि नहीं हुई जिसके उपरान्त पुलिस ने वादी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि नामजद व्यक्तियों के साथ चल रहे आपसी विवाद के कारण उन्हें कानूनी परेशानी में डालने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से मिथ्या साक्ष्य गढ़कर पुलिस को भ्रामक सूचना दी गयी थी तथा झूठा अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Please follow and like us:
Pin Share