इटावा। अधिशासी अभियन्ता विद्युत ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि आज 3 जून को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सुदंरपुर पर पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के कारण इस उपकेन्द्र से पोषित रामंगज, विनीत विहार कॉलोनी, बस स्टैण्ड, प्रकाश नगर, पंजाबी कॉलोनी, कटरा शमशेर खां, मकसूदपुरा, देशरमऊ, सुदंरपुर, अर्जुन नगर, लोधी मुहल्ला, नई बस्ती आजाद नगर आदि की विद्युत आपूर्ति प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस बात के प्रयास किए जाएगे इन स्थानों को काट-काट कर थोड़े-थोड़े समय के लिए विद्युत आपूर्ति की जाए। उपभोक्ताओं से अपील है कि उपरोक्त के दृष्टिगत बाधित रहने वाली विद्युत आपूर्ति की अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
शहर के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित

