Headlines

परशुराम समिति ने पशु पक्षियों के लिए एक दर्जन स्थानों पर रखवाये जल पात्र

इकदिल- परशुराम सेवा समिति उ.प्र. ने भीषण गर्मी को देखते हुए जीवन बड़ा अनमोल है और जल ही जीवन है को ध्यान में रखकर बेजुबान बेसहारा जानबरों एवं पशु-पक्षियों के लिए इकदिल कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जल भरकर पात्र (नांद) रखवाये हैं । परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परशुराम सेवा समिति ने जगह-जगह जल पात्र रखवाने का निर्णय किया है जिसके तहत समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कस्बा इकदिल में एक दर्जन स्थानों पर जल पात्र रखवाये हैं । जिसमें थाना इकदिल परिसर, एचपी गैस एजेंसी परिसर, गुप्ता मेडीकल सड़क बाजार, माँ गायत्री गारमेंट्स के पास, बकरी बाजार के पास, पश्चिमी तिराहे के पास, पार्थ पेंट्स के पास, राकेश जनरल स्टोर के पास आदि स्थानों पर जल पात्र रखवाये l परशुराम सेवा समिति का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों को निजात दिलाने के लिए उनके पेयजल की व्यवस्था की गयी है जिले भर में जल पात्र रखने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share