Headlines

समाजसेवी राजू गुप्ता ने सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत चालकों को बाटे हेलमेट

इटावा। समाजसेवी राजू गुप्ता के जन्मदिन पर सर्व समाज के लोगों में भारी उत्साह का माहौल रहा। समाजसेवी राजू गुप्ता ने सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत पुलिस प्रशासन के सहयोग से शास्त्री चौराहे पर वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। हेलमेट पाकर चालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
समाजसेवी राजू गुप्ता ने कहा इस अभियान का उद्देश्य केवल हेलमेट वितरण नहीं बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जीवन अनमोल है और एक हेलमेट किसी परिवार की खुशिया सुरक्षित रख सकता है। प्रशासन एवं सभी सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। उन्होंने कहा जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। लोगों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मीयता देख मन भावुक और प्रेरित हुआ। समाज का हर व्यक्ति हमारे अपने परिवार का हिस्सा है और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है।
समाजसेवी राजू गुप्ता के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने चौगुर्जी वार्ड स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षा अभियान चलाकर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। मूक बाधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन वितरित हुआ। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट की गई। इसके अलावा बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष इदरीस अंसारी व सलाहकार प्रवक्ता कासिम अंसारी ने बाह अड्डा पर राजू गुप्ता का जोशीला स्वागत कर हजारों राहगीरों को शर्बत पिलाकर इस भीषण गर्मी में उनकी प्यास बुझाई। इसके अलावा शहर में विभिन स्थानों पर समाजसेवी राजू गुप्ता का समर्थकों ने जोशीला स्वागत किया और शर्बत के स्टाल लगाकर लोगों की प्यास बुझाई।

Please follow and like us:
Pin Share