फिरोजाबाद – श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति 2026 की घोषणा जलालपुर स्थित मंदिर कमेटी के संस्थागत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन के निज निवास पर आयोजित एक गरिमामयी बैठक में की गई।बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें अध्यक्षआयुष जैन JYC (जैन नगर खेड़ा)महामंत्री रजत जैन (राजा का ताल)कोषाध्यक्ष हर्ष जैन (न्यू तिलक नगर)ऑडिटर धर्मेंद्र जैन (दुर्गा नगर)स्वागताध्यक्ष दीपक जैन (जैन पैकिंग)मेला संयोजक राहुल जैन (इसौली)को मनोनीत किया गया
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मेला महोत्सव भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित होगा।कार्यक्रम में मनीष जैन, पंकज जैन शास्त्री,मनोज जैन, अंशुल जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन, सुजल जैनआदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जलालपुर स्थित यह प्राचीन जैन मंदिर यमुना नदी की पावन तलहटी में अवस्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य एवं आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। लगभग 600 वर्ष प्राचीन यह मंदिर जैन समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है।मंदिर में विराजमान श्री 1008 भगवान आदिनाथ की मनोज्ञ एवं दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के मन को आकर्षित करती है। यहाँ प्रतिवर्ष दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं और मेला महोत्सव के दौरान यह स्थान भक्ति, उत्साह और धार्मिक उल्लास से सराबोर हो उठता है।
अंत में सभी ने समाज के सहयोग से मेला महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
आयोजक: प्राचीन तीर्थ क्षेत्र श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला कमेटी, जलालपुर,एवं सकल जैन समाज, मौजूद रहेगा।
जलालपुर आदिनाथ मेला महोत्सव समिति का गठन , आयोजन की तैयारी शुरू

