फिरोजाबाद में खरौआ समाज की आम सभा सम्पन्न,अध्यक्षों का किया चयन

फिरोजाबाद-भारतीय श्री दिगम्बर जैन खरौआ महासमिति (रजि.), चन्द्र नगर द्वारा खरौआ समाज की आवश्यक आम सभा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन जैन भवन, चौकी गेट पर सम्पन्न हुआ।महत्वपूर्ण बैठक समाज गौरव समिति के निर्देशक अरुण कुमार जैन (पीली कोठी)की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें समिति के चारों पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति रही।
एक ऐतिहासिक निर्णय
सभा की सबसे विशेष बात यह रही कि समिति ने एक ही छत के नीचे दो प्रमुख आयोजनों के अध्यक्षों का चयन किया जो समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का प्रतीक है।प्रमुख चयन इस प्रकार रहे
आगामी वर्ष 2027 हेतुश्री 1008 वीर प्रभु महावीर भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए अध्यक्ष पद पर अजय कुमार जैन (जोली), जैन नगर खेड़ा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।वर्ष 2026के ग्राम जलालपुर मेले हेतु अध्यक्ष पद पर
आयुष जैन (JYC ग्रुप), जैन नगर खेड़ा को नियुक्त किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के महामंत्री पंकज जैन LIC द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति के निर्देशक अरुण कुमार जैन (पीली कोठी) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “समिति का उद्देश्य समाज को एकजुट करना एवं सामूहिक शक्ति को सशक्त बनाना है।अंत में समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जैन (बल्ले) ने सभी उपस्थित समाज बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।बैठक के उपरांत स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी ने सहभागिता की।

Please follow and like us:
Pin Share