इंदौर के खंडवा रोड स्थित लिंबोदी में 23 अप्रैल गुरुवार को होगा नवीन जिनमंदिर शांतिनाथ मंदिर का भव्य भूमि शिलान्यास

खंडवा रोड स्थित लिंबोदी में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भव्य भूमि शिलान्यास महोत्सव 23 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 8 बजे से श्री कृष्ण एवेन्यू फेस 3 में आयोजित होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आयोजन श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य प्रदाता परम पूज्य श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्री 105 श्रेयस सागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया जी के निर्देशन में विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। मंदिर के लिए भूमिप्रदाता मनीष बंसल जी, अनुरोधकर्ता मा. सुशील जी-जयंत जी कासलीवाल एवं इंजीनियर मा. विकास जी पाटोदी का विशेष योगदान प्राप्त है।
मंदिर समिति लिंबोदी के अध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया कि मंदिर निर्माण के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने हेतु सकल जैन समाज से सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया है। नमोस्तु शासन जयवंत हो

Please follow and like us:
Pin Share