इटावा-पुलिस को बड़ी सफलता मिली मात्र 12 घण्टे में चोरी की घटना का अनावरण किया। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करते हुये 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये चाँदी के आभूषण, उपकरण एवं लाइसेन्सी रिवाल्वर, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया। वादिनी रीता देवी पत्नी उपदेश कुमार निवासी मोहल्ला गोविन्द नगर थाना भरथना जनपद इटावा द्वारा थाना भरथना परे सूचना दी गयी कि वह ग्राम भाइपुरा थाना अछल्दा गयी थी एवं जब वह वापस आयी तो उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा लाइसेन्सी रिवाल्वर, एलईडी टी.वी. , चाँदी के आभूषण आदि सामान चोरी कर लिया गया । जनपद में अपराध / आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना भरथना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को बाहरपुरा के आगे अनैया नदी के नये निर्माणाधीन पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम-पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 2 चाँदी की पायल, 1 चाँदी की करधनी, 2 चाँदी के चूड़ा, 1 अवैध चाकू, 1 रिवाल्वर 0.22 बोर, 2 चाँदी की तोड़ियाँ, 1 एलईडी टीवी, 1 लोहे की सरिया बरामद किया गया ।पुलिस प्रभारी निरीक्षण विक्रम सिंह थाना भरथना, निरीक्षण अपराध अरिमर्दन सिंह, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी, कांस्टेबल सोनवीर, कांस्टेबल गौरव कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा 10,000/- रूपये से पुरस्कृत किया गया ।
पुलिस ने 12 घंटे मे चोरी का किया खुलासा दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

