फिरोजाबाद नवीन जिनालय में भव्य धार्मिक महोत्सव, 5 दीक्षार्थियों की हुई गोद भराई

फिरोजाबाद-न्यू तिलक नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय में आज दोपहर 3 बजे भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 5 नवीन दीक्षार्थियों की गोद भराई रस्म श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह कार्यक्रम पूज्य श्री 108 वसुनंदी महाराज जी के आशीर्वाद से आयोजित किया गया, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 5 दीक्षार्थियों में से 4 फिरोजाबाद समाज के हैं, जो शहर और समाज के लिए गर्व का विषय हैं। कार्यक्रम की विशेष तैयारियों में श्री 1008 पद्मप्रभ महिला मंडल ने अहम योगदान दिया।
भव्य उत्सव और बिनौली यात्रा की शुरुआत श्री दिगंबर जैन रत्नत्रय मंदिर, नशियां जी से हुई और इसका समापन कोटला रोड स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय पर हुआ। बिनौली यात्रा में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और फूलों की वर्षा के साथ दीक्षार्थियों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाई गई।संयम पथ के राही इस पावन अवसर पर कुल 5 दीक्षार्थियों ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम मार्ग अपनाया। इनमें शामिल हैं ब्र. विमल प्रकाश (फिरोजाबाद)
ब्र. सुधर्म प्रभा (फिरोजाबाद)
ब्र. शशि प्रभा (अजमेर) ब्र. दिव्य प्रभा (फिरोजाबाद)
ब्र. विमल प्रभा (फिरोजाबाद)कार्यक्रम संयोजकों श्रीमती मीरा जैन, सुषमा जैन और बॉबी जैन ने बताया कि आगामी दीक्षा महोत्सव 27 अप्रैल 2026 को सम्मेद शिखर जी, मधुवन – 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि में आयोजित किया जाएगा। इस दिन ये सभी दीक्षार्थी पूर्ण संयम मार्ग अपनाएंगे और सांसारिक मोह-माया का त्याग करेंगे।इस ऐतिहासिक अवसर ने फिरोजाबाद की पावन धरती को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से गौरवान्वित कर दिया।

Please follow and like us:
Pin Share