भिण्ड 28 मार्च 2026/
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भिंड द्वारा जल संरक्षण के महत्व को लेकर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पावनपथ समाज सेवा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल की महत्ता के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, श्री शिव प्रताप सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं और मेंटर्स भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी का संचालन मेंटर श्री नीरज शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मेंटर श्रीमती सरिता चौहान द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में जिला समन्वयक श्री शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि “पानी बचाना आज के समय में सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।” उन्होंने बताया कि जिस प्रकार जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, उसी प्रकार यदि हम आज जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर जल बचाने के प्रयास करने चाहिए, चाहे वह घर में हो, खेत में हो या समाज में।
कार्यक्रम में पावन पथ समाज सेवा संस्था के प्रतिनिधि श्री अतुलकांत शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “पानी के बिना जीवन संभव नहीं पर विचार रखें।
जन अभियान परिषद की जल संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित

