इटावा। शहर की सभी मस्जिदां में तरावीह में कुरआन ए पाक पूरा हो गया। मस्जिद पचराहा में रमजान-उल-मुबारक महीने में तरावीह पूरी हुई। मस्जिद में नमाज़-ए-तरावीह की मुकम्मल अदायगी रमजान के इस पाक महीने में कुरान-ए-करीम की तिलावत के साथ तरावीह का सिलसिला बड़े ही शानो शौकत के साथ पूरा हुआ। नमाज़ियों ने बड़े ही अदब और अकीदत के साथ नात-ए-पाक को सुना। मस्जिद इंतजामिया द्वारा अल्लाह की बारगाह में मुल्क की अमन-चैन, खुशहाली और कौम की तरक्की के लिए दिलखुशूस दुआएं मांगी गईं।
पचराहा मस्जिद के मुतवल्ली मु. गुलशेर ने हाफिज नौमान, पेश इमाम आरिफ रजा, हाफिज अशफाक, हाफिज सुल्तान, हाजी शबनूर का गुलपोशी कर उनका इस्तकबाल किया। इस मौके पर शकील, शहीद, मोहसिन, अनस, अजीम, मुराद, आसिफ खांन, फरहान खान आदि मौजूद रहे। मस्जिद शेख जलाल के मुतवल्ली हाजी हन्नान मंसूरी चांद ने हाफिज सरफराज अनवर कादरी का गुलपोशी कर उनका इस्तकबाल किया इसी तरह गुलदस्ता मस्जिद चौहट्टा के मुतवल्ली साजिद अली अशरफी ने हाफिज स्वाहिलीन का फूल मालाआें से लादकर व तोहफा देकर इस्तकबाल किया।
शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद लालपुरा, मस्जिद चौखर कुआं, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद कचहरी, मस्जिद राईन साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ार स्टेशन रोड में भी तरावीह में कुरआन पाक पूरा हुआ।
मस्जिदां में तरावीह में कुरआन पाक हुआ पूरा

