पुलिस उपनिरीक्षक नागरिकों एंव समकक्ष पदों की परीक्षा सकुशल के मद्देनजर डीएम व एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

इटावा-उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आगामी 14 व 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों/विद्यालयों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान परीक्षा केन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।डीएम व एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Please follow and like us:
Pin Share