इटावा- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई किल्ली द्वारा विकास मैरिज होम किल्ली में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें जिले के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की और एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया।कार्यक्रम में दोपहर 2:00 बजे से होली मिलन समारोह का शुभारंभ हुआ इस दौरान होली के रंग व्यापारियों के संग थीम के साथ विशेष रूप से फूलों की होली खेली गई जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने फूल बरसा कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया पूरे परिसर में होली और उल्लास का माहौल बना रहा। इस खास अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि होली के पावन अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह रंगों का त्योहार आपके जीवन और व्यापार में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लाए। आशा है कि यह होली आपसी प्रेम, विश्वास और खुशियों के रंगों से भरी हो। ईश्वर से कामना है कि आपका व्यवसाय उन्नति के नए शिखर छुए और सफलता का रंग गहरा हो। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ ए.के.शर्मा ने आए हुए समस्त जिले के व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी साथ ही संगठन की गतिविधियां और उपलब्धियों की जानकारियां दी।
इस कार्यक्रम का आयोजन किल्ली अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और महामंत्री सुंदरलाल के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दिक्षित, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, जिला मंत्री सोमेश अवस्थी, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, महिला मंत्री सुनीता श्रीवास्तव, अध्यक्ष बैटरी इन्वर्टर सरदार मोहन सिंह, नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र भदोरिया, जिला मंत्री अनिल यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप गौर, प्रांतीय सदस्य अभिलाष गौर, सदस्य गोपाल ठाकुर, किल्ली अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महामंत्री सुंदर लाल, संरक्षक कैलाश बाबू राजपूत, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजपूत, उपाध्यक्ष केशव सिंह कुशवाहा, महेश चंद्र यादव, आलोक राजपूत, नवीन शर्मा, संगठन मंत्री उपेंद्र शर्मा, रोहित यादव, शुभ्रांत राजपूत, आदित्य राजपूत, मंत्री डॉ पंकज राजपूत, भगवान दास राजपूत रुस्तम सिंह कुशवाहा, शिवनाथ सिंह राठौड़, सर्वेश पोरवाल, ऋषि राजपूत, आसिफ अहमद, शिवम शर्मा, संजीव राजपूत, के साथ-साथ अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल किल्ली इकाई द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

