इटावा। पचराहा मस्जिद के मुतावल्ली मु. गुलशेर ने कहा की रमजान का मुकद्दस महीना रहमतों बरकतों वाला जो अब हमसे जुदा हो रहा है इस पूरे महीने में अल्लाह की रहमतें बरकतें बरसती रही और मुसलमान इन बरकतों रहमतों को लूटता रहा और बहुत ही किस्मत वाले लोग होंगे जिन्हें यह अलविदा जुमा नसीब हो पा रहा है। मु. गुलशेर ने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि कल अलविदा जुमा है और हर मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमा की नमाज़ ईद उल फितर की नमाज की समक्ष ही होती है। और सरकार के द्वारा रोड पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है इसलिए मु. गुलशेर ने अपील करते हुए कहा कि मस्जिद जल्दी वक्त के साथ ही पहुंच जाएं जिससे मस्जिद के अंदर आपको जगह मिल सके और आप सुकून व इत्मीनान के साथ नमाज अदा कर सकें। रमजान के महीने में शहरी के वक्त उठाना और अफतार के वक्त अफतार करने कि अब यह सारी रौनकें हमसे विदा हो रही हैं। चंद रोज बाद ईद का त्योहार भी आने वाला है जिसे हम सब मिलकर खुशियों के साथ मनाएंगे। और जो रोजे़ रह गए हैं उन्हें भी अच्छे से रखने की भी अपील की। इस महीने में अल्लाह एक नेक के बदले 72 नीतियों का स्वभाव देता है और अगर इस महीने में एक गुना हो जाए तो एक गुनाह के बाल्टी 72 गुना का अजाब मिलेगा इसलिए हमें गुनाहों से तौबा करनी चाहिए। हमें अल्लाह से डरते रहना चाहिए।
आज अलविदा जुमा की नमाज की जाएगी अदा- मु. गुलशेर

