अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संजीवनी रक्तदान संगठन एवं मानवता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी मीरा कुमारी, सुश्री रमन मित्तल दीदी, श्रीमती कृष्णकांता तोमर, श्रीमती शैलेश सिंह एवं श्रीमती ब्रजलता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रेखा तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शैलेश सिंह, श्रीमती गीता कुशवाह, श्रीमती संगीता, श्रीमती कल्पना सोनी, कु. छाया जामौर, कु. शिवांगी शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक बबलू सिंधी ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कई महिला रक्तदाता स्वास्थ्य कारणों से इस बार रक्तदान नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने आगामी शिविर के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर रामकुमार पांडे, धीरज गुर्जर, बबलू सिंधी, तिलक सिंह भदौरिया, मनु जोशी, दीपक चावला, रोमा शर्मा, रानी जैन, अनीता चोपड़ा, राशु जादौन, सुनीता सोनी , रजनी भदौरिया, प्रोफेसर ज्योति शर्मा,एडवोकेट रश्मी भदौरिया, एडवोकेट, सुरभि दुबे सोनल जैन , प्राशु, सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन

