इटावा। महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व सदियों में इस पृथ्वी पर जन्म लेते हैं। बापू बनना आसान नहीं। उक्त उद्गार कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने शहादत दिवस पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य,अहिंसा के बल पर आज़ादी की लड़ाई लड़ना आसान नहीं था। किंतु प्रिय बाबू के नेतृत्व में देश ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी की हवा में सांस ली। आज गांधी के देश में गांधी के हत्यारे को पूजा जाना हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे जिनको पूरे विश्व में पूजा जाता है।आज भारत की पहचान महात्मा गांधी जी के नाम से होती है गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें एक जुट होना होगा।कांग्रेसियों ने नुमाइश परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गांधी अमर रहें का जय घोष करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, ज़िला महासचिव सतीश शाक्य, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान प्रदीप द्विवेदी एवं सोहेल वारसी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने शहादत दिवस पर प्रिय बापू को किया याद

