कानपुर मे बेघर बुजुर्ग महिला की खबर प्रसारित करने पर पत्रकार को अज्ञात मोबाइल से दी धमकी

कानपुर- थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार आमिर हुसैन ने परम पुरवा जूही छोटी मस्जिद के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला जैतून निशा पत्नी स्वर्गीय अब्दुल लतीफ मकान नंबर 83/152 परम पुरवा जूही की खबर प्रसारित किया था जिसमें पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू रेशमा बानो और उसके परिवार पर दबंगई करके मकान हड़प कर लेने घर से बेघर कर देने का आरोप लगाते हुए बयान दिया था जिसको पत्रकार आमिर हुसैन और अन्य पत्रकारों ने भी प्रसारित किया था।बीते दिनों पत्रकार आमिर हुसैन के मोबाइल नंबर 7985146692 पर अज्ञात महिला ने अपने आप को दबंग महिला कहते हुए फोन किया और फोन पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देने सहित जान माल की गंभीर धमकी दिया उपरोक्त धमकी की शिकायत पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर को आईजीआर एस किया जिसकी जांच चौकी प्रभारी बाबू पुरवा द्वारा की जा रही है अभी तक मुकदमा दर्ज न होने पर पत्रकार ने थाना प्रभारी बाबू पुरवा को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Please follow and like us:
Pin Share