ग्वालियर मोहना – परम् पूज्य राष्ट्रसंत सिद्धचक्र आराधक जिन मंदिर जीर्णोद्वारक संत प्रशांत मूर्ति श्रमण मुनि श्री 108 विनय सागर जी महामुनिराज का आज मंगल प्रवेश धर्म नगरी मोहना में हो गया प्रात: 8.30 बजे श्री 1008 दिग. जैन मंदिर चराई से प्रारंभ हुआ ओर नगर में गाजे बाजे के साथ प्रवेश हुआ बच्चों में ध्वज लेकर तथा महिलाओं ने रंगोली के साथ स्वागत किया मार्ग में जगह जगह आरती, पादप्रक्षालन करके आदरपूर्वक स्वागत किया तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गढ़ी मोहना में हुआ। मिडिया प्रवक्ता सोनल जैन ने बताया परम् पूज्य मुनि श्री विनय सागर जी गुरुदेव के प्रवचन हुए एवं मंदिर कमेटी पदाधिकारियों एवं आगंतुक अतिथियों ने मुनि चरणों में श्रीफल भेंट कर निवेदन किया कि पूज्य गुरुदेव का 12 वॉ मुनि दीक्षा दिवस धर्म नगरी मोहना को प्राप्त हो। मुनि श्री ने अपने भक्तो को दिया मंगल आशीर्वाद। 03 फ़रवरी को ग्वालियर की धर्म नगरी मोहना मनाया जाऐगा मुनि दीक्षा दिवस पूज्य गुरुदेव का 04 फरवरी तक मोहना में प्रवास रहेगा।
धर्म नगरी मोहना में मुनि श्री विनय सागर जी महाराज का हुआ मंगल प्रवेश

