भिंड – प्रभु श्री अजितनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र बरही वल्लभपुर में परम श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मूलनायक भगवान श्री अजितनाथ जी का स्वर्ण कलशों द्वारा भव्य मस्तिकाभिषेक संपन्न हुआ। जिसमे प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य मूलचंद राजकुमार जैन (घर गृहस्थी किराना परिवार) को प्राप्त हुआ। द्वितीय शांतिधारा अभिषेक का पुण्य अवसर चौ. अशोक कुमार एवं सुनील कुमार जैन के सुपुत्र चौ. एकांश जैन को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात श्रद्धाभाव से प्रभु श्री जी को पालना झुलाया गया एवं विधिपूर्वक, श्री अजितनाथ विधान का शुभारंभ किया गया। अंत में समस्त समाजजनों ने प्रेमपूर्वक स्वल्पाहार ग्रहण किया। यह पावन अवसर सभी श्रद्धालुओं के लिए
भक्ति, शांति एवं आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर बरही मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जैन कक्का, पी डी जैन, वर्तमान अध्यक्ष चौ.अशोक कुमार जैन पीपरी वाले, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन रंग वाले, महामंत्री पाड़े विजय कुमार जैन, बल्लू मंत्री सनत कुमार जैन तन्नू राकेश जैन साइकिल मीडिया प्रभारी मनोज जैन निर्माण अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन एवं राकेश जैन तेल वाले ऋषि जैन रानीपुरा मोहित जैन घर गृहस्थी किराना पुजारी आनन्द जैन ज्ञानचंद जैन शांतिलाल जैन बरही एवं राजेन्द्र जैन बरही एवं दिलीप जैन डीडी राजेन्द्र जैन कल्लू दद्दा एवं अन्य समाजजन* की गरिमामय उपस्तिथि रही।
अतिशय क्षेत्र बरही वल्लभपुर में परम श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भगवान अजितनाथ भगवान के जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया

