इटावा। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस ने सहकारी कोल्ड स्टोरेज में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्य अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को याद करते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शोज़ब रिज़वी ने कहा कि गांधी जी अमर हैं वो देश के हर भारतीय के दिल में मौजूद हैं। उनके उच्च विचार हम सबको प्रेरणा देते है कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए तभी भारत देश मजबूत और सशक्त बनेगा।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने इस देश को आज़ादी दिलाई हम सबको आज़ाद भारत में संविधान और गांधी जी के विचारों को लेकर इस भारत देश को आगे बढ़ाना है। लेकिन जिस तरह से आज की सरकार गांधी जी के नाम को मिटाना चाहती है मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना, गांधी जी के बारे में अपशब्द कहना ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम सब गांधीवादी लोग गांधीवादी विचारधारा से इस सरकार को झुकाने का काम करेंगे और मनरेगा को वापस करवाने का काम करेंगे!
इस मौके पर सुहेल वारसी, अभिषेक त्रिपाठी, देवराज, हर्ष ठाकुर सोंटी तिवारी,अंश पंडित ,बिलाल खान, वासु पंडित, अंशुलराज आदि लोग मौजूद रहे।
NSUI व यूथ कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

