समाजसेवी विशाल जैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

इटावा-नगर के प्रतिष्ठित रंगलाल परिवार से जुड़े सुबोध जैन (चन्नी) के पुत्र विशाल जैन का शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया है कि विशाल जैन सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे भाई सुशील जैन (डावर वाले), रविन्द्र जैन, शुभम जैन तथा पुत्र संदेश जैन, लव जैन एवं कुश जैन को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।दिवंगत विशाल जैन की अंतिम यात्रा शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास रंगलाल बिल्डिंग, गाड़ीपुरा, इटावा से निकाली जाएगी, जो मुक्तिधाम जाएगी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं एवं परिचितों के शामिल होने की संभावना है।नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Please follow and like us:
Pin Share