पुस्तक बाजार स्थित परेट मंदिर में आज जैन मिलन अरिहंत भिंड के अध्यक्ष अजित जैन सोनू द्वारा 77वे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सभी लोगों ने ध्वज को सलामी दी | इस अवसर पर भारत माता के जयकारों के साथ-साथ देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए गए | अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि 77वां गणतंत्र दिवस भारत के लंबे संविधानिक सफर और लोकतंत्र की ताकत को याद दिलाता है. यह सामाजिक विकास में हुई तरक्की को दिखाता है| भारत की विविधता में एकता की सोच को भी सामने लाता है| भारत के हर इलाके में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. स्कूलों, दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है और समारोह होते हैं, इसी क्रम में यह कार्यक्रम हम सभी ने किया है| कार्यक्रम में जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी संयोजक वृक्षरोपण शाह विमलचंद जैन, उपमंत्री राकेश जैन बच्चू, क्षेत्रीय धार्मिक कार्य समिति चेयरमैन स्नेहलता जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर राजेंद्र जैन (वकील) , मंत्री विकास जैन, रजत जैन, उदित जैन, नीरज जैन किराना विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही परेट मंदिर समिति के अध्यक्ष छेदीलाल जैन, कोषाध्यक्ष बसंतलाल जैन परा वाले, राजेंद्र जैन (मुनीम) सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ध्वजारोहण के पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, सत्य एवं सेवा भाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
परेट मंदिर, पुस्तक बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

