इटावा। स्व. उमाशंकर गुप्ता स्मृति सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम शरण गुप्ता के भरथना रोड स्थित न्यू प्रतिष्ठान होटल युवांश में कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया गया। खिचड़ी भोज का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक यशवीरजी तथा कंबल वितरण का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने किया।इस अवसर पर संस्थान प्रमुख राम शरण गुप्ता ने बताया कि अपने पूर्वजों की परंपरानुसार संस्था की ओर से प्रतिवर्ष कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया जाता है, इसमें सबसे पहले विप्रजनों, संतों और गुरुजनों का तिलक वंदन और माल्यार्पण करके आचार्य दक्षिणा के साथ सम्मान कर खिचड़ी सहभोज, इसके बाद समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को “नर सेवा, नारायण सेवा” के भाव से सर्दी से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में इटावा जनपद के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संघ के विभाग प्रचारक यशवीरजी, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. रमाकांत शर्मा तथा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया के द्वारा उक्त कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विशिष्ट जनों में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, भरथना नगर के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल, वैश्य समाज के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, विवेकरंजन गुप्ता, पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, राम मनोहर दीक्षित, राजेश वाजपेई, राजेंद्र सिंह वर्मा, जितेंद्र भदौरिया, मनोज त्रिपाठी मंजू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उमाशंकर गुप्ता स्मृति सेवा संस्थान ने कराया खिचड़ी भोज और कंबल वितरण

