प्रदर्शनी पंडाल में हुई कला कौशल व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

इटावा- प्रदर्शनी पंडाल में कला कौशल एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 125 विद्यालयों के 2200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रारम्भिक वर्ग में सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज बनाकर भारत माता की जय, वन्देमातरम व जय हिन्द के स्वश्वर उद्घोष के साथ जब पंडाल में हाथ ऊपर करके तिरंगा फहराया तो मानो देशभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डीन इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. देवेंद्र सिंह व कार्यक्रम संयोजक सीबीएसई सिटी कॉर्डिंनेटर व प्रधानाचार्य, निदेशक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉ. आनंद ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों की रचनात्मकता व उनकी मानसिक शक्ति का अपार विकास होता है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज बनाकर व वन्देमातरम का जय घोष कर राष्ट्रीय एकता को परिचय दिया वह अपने आप में ऐतिहासिक क्षण है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चित्रकला का ज्ञान होना मानसिक प्रखरता को परिपक्व बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में भारत का राष्ट्रीय ध्वज व प्राइमरी वर्ग में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट, जूनियर वर्ग में राज्य पक्षी सारस का जोड़ा, माध्यमिक वर्ग में साइबर अपराध के बारे में सामाजिक जागरूकता, स्नातक वर्ग व परास्नातक वर्ग में विकसित भारत 2047 पर आपकी परिकल्पना राष्ट्रीय एकता विषय पर चित्र बनाये। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ चित्रकार वीरेंद्र जैन, डॉ राजीव चौहान, जेएसकेजी पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य डॉ. नमिता तिवारी, सुदिति ग्लोबल मैनपुरी की सगूफी खान ने निभाई। प्रतियोगिता में एडीआईओएस डॉ मुकेश यादव, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, मनोज एम एस, अभिषेक सक्सेना, सुनील दत्त अवस्थी, असरा अहमद, अनूप मिश्रा, भावना सिंह, जेपी सिंह, वेदपाठी तिवारी, डॉ. कमल कुमार, सौरभ दुबे, रितु यादव, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, उमेश यादव, पंकज शर्मा, विवेक सिंह, बृजेश यादव, शिवम आनंद, सोनिया चौहान समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार व निधि पाण्डेय ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share