भाजपा कार्यालय पर एसआईआर अभियान को लेकर हुई बैठक

इटावा-जनपद में चल रही मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। युवाओं की भूमिका इस अभियान में अत्यंत अहम है। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है। अगर एसआईआर के तहत हमनें मेहनत से चुनाव सूची का रिवीजन कर कार्य कर लिया तो भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने से कोई नहीं रोका सकता हैं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। सदर विधानसभा प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। इसके लिए उन्होंने सभी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी अपने स्वयं के बूथ पर समीक्षा कर बचे वोटो को शीघ्र अतिशीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, के. के. राज, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, पूर्व प्रत्याशी जसवंतनगर विवेक शाक्य, एसआईआर जनपद प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता, एसआईआर सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, लखना चेयरमेन गणेश शंकर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, दीपक नाथ चौधरी, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एसआईआर जिला टोली, एसआईआर मॉनिटरिंग टीम प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Please follow and like us:
Pin Share