Headlines

अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में कल होगा महामस्तिकाभिषेक

इंदौर- गणाचार्य 108 श्री विरागसागरजी महाराज के अनन्य शिष्य एवं श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के मंगलमय आशीर्वाद एवं आचार्य श्री विनम्रसागरजी महाराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में विश्व प्रसिद्ध*श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडियाजी में कल दिनाँक 30 /11/25 नवम्बर रविवार को प्रातः काल जिन अभिषेक पश्चात अतिशय कारी मूलनायक 1008 श्री अजितनाथ भगवान का 1008 रिद्धि मंत्रोच्चार के साथ महामस्तका कलशाभिषेक किया जायेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तत्पश्चात आचार्यश्री के मंगल देशना एवं आशीर्वचन भी होंगे। राजेश जैन दद्दू ने सभी धर्मानुरागी समाज श्रेष्ठी जनों से क्षेत्र पर आयोजित महामस्तका अभिषेक में पधारने का निवेदन किया है
निवेदक:-
*श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया ट्रस्ट एवं प्रबन्धकारिणी  कमेटी इंदौ

Please follow and like us:
Pin Share