खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 26 छोटे-बड़े सिलेण्डर जब्त किए
ग्वालियर 28 जुलाई 2025/ रसोई गैस का दुरुपयोग अर्थात व्यवसायिक उपयोग रोकने के लिये लगातार कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापामार कार्रवाई कर विभिन्न दुकानों से घरेलू गैस के 26 छोटे-बड़े सिलेण्डर जब्त किए…

