नालसा डॉन योजना, 2025 अंतर्गत ड्रग मुक्त भारत के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
भिण्ड 26 जून 2025/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय उमेश पाण्डव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में ग्राम काशीपुरा एवं ग्राम चरथर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित श्री देवेश…

