Headlines

बकेवर में चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में नईमुद्दीन के दाहिने पैर और संदीप के बाएं पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी सोनू मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, छह जिंदा व चार खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 1.25 कुंतल चोरी का लोहे का सरिया तथा घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। सरिया 14 अगस्त की रात लोहिया नगर स्थित निर्माणाधीन मकान से चोरी किया गया था।

कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एएसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र, सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विपिन मलिक व पुलिस टीम ने की।

Please follow and like us:
Pin Share