Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

इटावा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।एसएसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें महान सेनानियों के त्याग और अदम्य साहस से मिली है। यह दिवस हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, शांति और विश्वास का वातावरण बनाए रखना भी है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर अंकुश लगाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम तथा त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सराहनीय कार्य किया है।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी, सर्दी, बारिश और देर रात तक पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share