Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण

इटावा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विधिवत सलामी दी। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के माध्यम से देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का दायित्वकानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करना भी है।कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
“दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है।”

Please follow and like us:
Pin Share