Headlines

जीआरपी थाना में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इटावा। 80वें भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना जीआरपी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।इस अवसर पर थाना जीआरपी का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

Please follow and like us:
Pin Share