ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि पिछले 2 साल से बंद पड़ी प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना को मध्यप्रदेश में लागू करें। भारत सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उद्यमियों को महत्वपूर्ण योजना दी गई है। जिसे सारे भारत में लागू किया गया है। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहां गत 2 वर्षों से इस योजना के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गई है। जबकि उद्योग क्रांति योजना से एक ओर उद्यमी सशक्त होता है वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर बढ़ते है। कैट इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, एमएसएमई मंत्री एवं उच्च अधिकारियों से भेंट करेगा और इस योजना को तुरंत चालू करने का आग्रह करेगा। यह बात मध्यप्रदेश कैट के अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत अपने स्वागत समारोह में भूपेन्द्र जैन ने कही। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों एवं उद्यमियों के मामले को बहुत तेजी से उठायेंगे और उनके निराकरण तक प्रयास करेंगे। कैट के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी हिमांशु छापड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी रौनक जैन, मयुर गर्ग, रौनक जैन, मोहित जैन, उल्लास बत्रा, राजीव जैन, मनोज चौरसिया, नीरज चौरसिया, अंशुल तपा, निरूपमा मालपानी, साधना सांडिल्य, प्रतिमा महेश्वरी, मानू मुकेश गुप्ता श्याम शुक्ला आदि उपस्थित थे


