भिण्ड 17 अप्रैल 2026/
कलेक्टर भिण्ड ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के आयोजन दिनांक 26 अप्रैल 2026 (प्रथम सत्र 10:00 से 12:00 एवं द्वितीय सत्र 02:15 से 04:15 बजे तक) के संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के लिये परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किये हैं। जिसमें केन्द्र क्रमांक 24/1 शास.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं. 1 लश्कर रोड़ भिण्ड के लिए श्री पूरन सिंह चौहान शास.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं. 1 लश्कर रोड़ भिण्ड, केन्द्र क्रमांक 24/2 शास.एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड के लिए श्री रामअवधेश शर्मा शास.एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड, केन्द्र क्रमांक 24/3 शास.म.ल.बा.क. उमावि. भिण्ड के लिए श्रीमती स्नेहलता भदौरिया शास.म.ल.बा.क. उमावि. भिण्ड, केन्द्र क्रमांक 24/4 आई.पी.एस. अकेडमी कीरतपुरा बाई पास रोड भिण्ड के लिए डॉ. सुधीर श्रीवास्तव आई.पी.एस. अकेडमी कीरतपुरा बाई पास रोड भिण्ड, केन्द्र क्रमांक 24/5 पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के लिए श्री अजय कुमार सक्सेना पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड, केन्द्र क्रमांक 24/6 जैन कॉलेज बाटर वर्क्स रोड भिण्ड के लिए डॉ. अतुल श्रीवास्तव जैन कॉलेज बाटर वर्क्स रोड भिण्ड को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उक्त केन्द्राध्यक्ष राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की समस्त कार्यवाही लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार करेंगे। संचार माध्यमों के बढ़ते प्रयोग से यह सम्भावित है कि अभ्यर्थी इलेक्ट्रोनिक वस्तुयें जूते-मोजे, कपडों में छुपाकर परीक्षा केन्द्र के भीतर न लायें और उसका न उपयोग करें। इसे रोकने की दृष्टि से जूते-मोजे आदि को पहनकर केन्द्र में प्रवेश पर रोक लगायी गई है। वर्जित वस्तुओं एवं वीक्षकों के लिये जो निर्देश दिए गए हैं। इनका कढ़ाई से पालन किया जावे।
आयोग द्वारा सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 दिनांक 26 अप्रैल 2026 को ओ.एम.आर पद्विति से प्रात: 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक दो सत्रों में प्रदेश के समस्त 54 संभाग/जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही है।
उक्त परीक्षा निर्विघ्न सुव्यवस्थित एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए आयोग द्वारा नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है जिसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी सर्विलेंस वायोमेट्रिक फ्रिस्किंग एवं वीओआईपी की व्यवस्था लागू की जाना है।
इस हेतु आयोग इन्दौर के पत्र दिनांक 10 अप्रैल 2026 से निर्देशित किया गया है चयनित एजेन्सी इनोवेसन इण्डिया लिमेटेड देहली को नवीन प्रकिया के कार्य हेतु नियत किया गया है इस हेतु संबंधित एजेन्सी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों से संपर्क करते हुए नवीन प्रकिया को लागू करेंगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत समस्त केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाना है।
अत: जिले स्थित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को आयोग की नवीन प्रवेश प्रक्रिया को लागू करने में सहयोग प्रदान करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

