जिले में 11 चार्ज स्थलों पर द्वितीय फेज के अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण हुआ आयोजित

भिण्ड 17 अप्रैल 2026/

भारत की जनगणना – 2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 11 चार्ज स्थलों पर (ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर) आज द्वितीय फेज के अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण को जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहाॅं नियत स्थल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस का प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से सायं 6:30 बजे तक आयोजित किया गया। आज अंतिम दिवस पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड़ द्वारा चार्ज जनगणना अधिकारी मेहगाँव के यहाँ आयोजित हो रहे जनगणना प्रशिक्षण व फील्ड ट्रेनिंग का भी अवलोकन किया गया।
उक्त आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित अंतिम तृतीय दिवस पर आयोजित प्रशिक्षण में- द्वितीय दिवस में दिये गये प्रशिक्षण का पुनरावलोकन एवं क्विज टेस्ट तथा फील्ड ट्रेनर्स की देखरेख में प्रगणक द्वारा मोबाइल एप में डेटा भरना और पर्यवेक्षकों द्वारा गलतियों की पहचान करना, प्रगणकों द्वारा परिवारों से सम्पर्क करने की विधि – इन्कार को संभालना, संवेदनशील स्थितियाँ, शिष्टाचार प्रोटोकॉल और प्रश्न पूछने का तरीका, डेटा संग्रह के लिये उत्तरदाता के बीच स्थिति – आधारित भूमि का निर्वहन, चार्ज अधिकारी द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सेवा भाव प्रतिज्ञा, विचार-विमर्श और विदाई संबोधन के पश्चात् फील्ड ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनिंग करायी गयी।
अतः प्रथम चरण हेतु जिले में आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिये आयोजित द्वितीय फेज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 15.04.2026 से शुरू होकर आज दिनांक 17.04.2026 को संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में संबंधित चार्ज अधिकारियों के यहाॅं प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share