जन शिक्षण संस्थान के प्रधान कार्यालय पर हुई प्रबन्ध समिति की बैठक

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के प्रधान कार्यालय मकसूदपुरा में प्रबन्ध समिति की बैठक चेयरमैन आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यकारी समिति की बैठक नमिता तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संस्थान के निदेशक रवीन्द्र चौहान द्वारा किया गया।
बैठक में निदेशक रवीन्द्र चौहान ने 2025-26 की रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्षिक वर्ष में सिलाई के 12, पार्लर के 12, कढ़ाई के 12, जूट क्राफ्ट मेकर 8, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10, फैशन ज्वेलरी 2, दर्जी एडवांस के 5, हेयर ड्रेसर सैलून एडवांस के 5, पापड़ मेकिंग मसाला पाउडर के 2, सॉफ्ट टॉय मेकिंग के 2, हेल्थकेयर के 10, कोर्स ऑफ कंप्यूटर कांसेप्ट के 8, डाटा एनालिसिस के 2 प्रशिक्षण केन्द्र संचालन के माध्यम से 90 केंद्रों में 1799 लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। बैठक में उप आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र, जिलाधिकारी प्रतिनिधि प्रबन्धक कौशल विकास मिशन विवेक कुलश्रेष्ठ, शाखा प्रबन्धक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर, प्रधानाचार्य शकुंतलम इंटरनेशनल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य प्रतिनिधि तबस्सुम तौकीर, रीता त्रिपाठी, किरण गुप्ता, अशोक कुमार चौहान, सोनिया चक, दीप नारायण शुक्ला उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share