केंद्रीय कारागार का डीएम व एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इटावा-केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार में बंद कैदियों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करना रहा।इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कैदियों की बैरकों का गहन निरीक्षण किया…

