इटाव-जनपद के वरिष्ठ लोकप्रिय साहित्यकार एवं कवि नेम सिंह रमन की द्वितीय पुण्यतिथि पर पितृपक्ष में तर्पण नामक भव्य आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी रचनाओं के संकलन का विमोचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के हाथों से किया गया। तत्पश्चात् उ.प्र. साहित्य संस्था इटावा और साहित्यिक संस्था पहल के तत्वावधान में कई दशकों से साहित्य साधना करने वाले उर्दू अदब के नामचीन शायर उस्ताद साबिर इटावी और हिंदी कविता के जनवादी स्वर अनिल दीक्षित को रमन साहित्य साधना सम्मान से अलंकृत किया गया। रमन जी के पूरे परिवार के सानिध्य में जनपद के साठ से अधिक साहित्यकारों और शिक्षाविदों का सम्मान किया गया। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि प्रेम बाबू प्रेम ने की। जबलपुर के ख्यातिलब्ध ओजस्वी वाणी के धनी कवि सूरज राय सूरज, आगरा के प्रसिद्ध विद्वान कवि डॉ.त्रिमोहन तरल, मैनपुरी के वरिष्ठ कवि डॉ. पदम सिंह पदम और संत विवेकानंद सी.से.प. स्कूल के निदेशक डॉ. आनंद मोहन ने मंच को विभूषित किया। उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य डॉ. सीमा शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ।कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन सुप्रसिद्ध कवि सतीश मधुप
ने किया।इस अवसर पर उनके पुत्र प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े राधे श्याम शाक्य, पुत्रियाँ राधा शाक्य एवम् गीता शाक्य पौत्र शील रत्न शाक्य एवं धर्मपत्नी, पौत्री संगीता तथा अन्य परिवारीजन भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डाइट के प्राचार्य डॉ.प्रेम पाल, प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना, राजकुमार वर्मा, डॉ.धर्मेंद्र शर्मा, करहल से पधारे पूर्व प्राचार्य प्रेम सिंह शाक्य,पूरन पाल, डॉ. वंदना, डा. कुश चतुर्वेदी, डॉ गायत्री, महेश तिवारी, प्रोफेसर उदयवीर यादव, वरिष्ठ पत्रकार एम.यू.ज़ुबैरी,विवेक रंजन गुप्ता, अनुराग असफल, रौनक इटावी, विनोद त्रिपाठी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रख्यात कवि, शायर, साहित्यकार डॉ. राजीव राज इस पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार रहे। उनके निज निवास चहल-पहल रिसोर्ट में इस भव्य कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। स्व. नेम सिंह रमन के घनिष्ठ सखा रहे प्रेम बाबू प्रेम, शिकोहाबाद से पधारे कवि आलोक भदौरिया अर्श, हरिओम सिंह विमल, निर्दोष कुमार प्रेमी, अमित राजोरिया, प्रेरणा ज़ुबैरी आदि ने काव्य पाठ किया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ लोकप्रिय कवि दादा नेम सिंह रमन की कविताओं की पुस्तक “रमन जी की इंद्रधनुषी यादें” का विमोचन किया गया। देश के लोकप्रिय कवि मनोज चौहान, देवेंद्र आग, रोहित चौधरी, हरिओम विमल, एड. नदीम अहमद, अमित कुमार, भगवान दास शर्मा प्रशांत, पंकज कुमार, सौरभ, नूतन अवस्थी, राजदा खातून, रेणु बाथम, रीता कुशवाह आदि की सुखद उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रधानाचार्यों, साहित्यकारों, राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों, पत्रकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम बाबू प्रेम ने अपने अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।
विख्यात कवि एवं साहित्यकार दादा नेम सिंह रमन की मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि
