Headlines

जैन आर्यिका माताजी की रीवा में वाहन दुर्घटनाओं में हुई मौत के विरोध में जैन समाज का विशाल धरना

ग्वालियर, 25 मई । जैन धर्म की दो आर्यिका माताजी की रीवा में वाहन दुर्घटनाओं में हुई मौत के विरोध में तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत संत सुरक्षा गाइडलाइन बनाए जाने की मांग को लेकर सकल जैन महापंचायत ग्वालियर के अध्यक्ष पारस जैन के नेतृत्व में सकल जैन समाज ग्वालियर द्वारा इंदरगंज जैन मंदिर पर विशाल धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर विनोद जी एवं अनुभागीय अधिकारी नरेंद्र यादव जी को सौंपा गया। ज्ञापन में पदविहारी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ठोस व्यवस्था एवं दिशा-निर्देश बनाए जाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में प्रातःकाल से ही मुरार, दीनदयाल नगर, विनय नगर, सिकंदर कंपू, थाटीपुर, सिटी सेंटर, किला गेट, गोपाचल एवं नई सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों से वाहन एवं पैदल जुलूस के रूप में समाजजन इन्दरगंज चौराहे पर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला, युवा एवं वरिष्ठ समाजजनों की उपस्थिति ने जैन समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम समन्वयक अनिल शाह के निर्देशन में समस्त मंदिर कमेटियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपे। इसमें स्वर्ण मंदिर, चंपाबाग, मुमुक्षु समाज, नया बाजार, इंदरगंज, मुरार, विनय नगर, थाटीपुर, दानाओली, सोनागिर समिति, सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर, महिला परिषद, आप और हम, जागरण मंच, राजेश लाला मित्र मंडल, जैन मिलन, महिला परिषद सहित अनेक संस्थाओं ने महापंचायत के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन ललित जैन भारती एवं अनुपम चौधरी जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन अशोक बैद ने व्यक्त किया।
इन्होंने किया सम्बोधित
इस अवसर पर आर.के. जैन (पूर्व आईएएस), पारस जैन मुरार, सुनील शास्त्री, अजीत अचल, महेश जैन, दिनेश जैन (ऐसा वाले), संजयमणि जैन, महेंद्र टोंग्या, बालचंद्र जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, पवन जैन पत्रकार, डॉ. मुकेश जैन, पदमचंद जैन, शीतल जैन, लोकेश शाह, संजय मेहता, वीरेंद्र चौधरी नरवर, उर्मिला जैन, नेहा जैन, राजकुमार जैन, धर्मेंद्र जैन, गुलजारी लाल, विकास जैन, महेंद्र जैन, रवि जैन, दिनेश ऐंसाह वाले, अनिल जैन, अतुल जैन, सुभाष जैन, डॉ. विकास जैन, रवींद्र सिंघई, पीयूष सिंघई, प्रवीण गंगवाल, अजय जैन, आशीष जैन एवं अमित भंडारी सहित अन्य समाज जनों ने सभा को सम्बोधित किया!

Please follow and like us:
Pin Share