इंदौर
कलेक्टर के व्यवहार से जैन समाज में भारी आक्रोश,
सस्पेंड की मांग को लेकर ‘CM हेल्पलाइन 181’ पर महा-अभियान शुरू।
जैन संतों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर इंदौर में निकाला गया जैन समाज का शांतिपूर्ण मार्च उस समय आक्रोश में बदल गया, जब हजारों की संख्या में पहुंचे समाज जन से मिलने से कलेक्टर महोदय ने इनकार कर दिया। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस प्रशासनिक असंवेदनशीलता से आहत होकर विश्व जैन संगठन, इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन नकूल पाटोदी पारस जैन राहुल जैन सहित संपूर्ण जैन समाज ने कलेक्टर शिवम सिंह वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज ने अब मुख्यमंत्री (CM) को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर को तत्काल इंदौर नगर से सस्पेंड करने की मांग की है, साथ ही घर बैठे ऑनलाइन और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का महा-अभियान विश्व जैन संगठन ने शुरू कर दिया है। कलेक्टर आफीस में समाज जन इंतजार में 6 घंटे तक धूप में भूखे-प्यासे बैठे रहे बच्चे और महिलाएं। मयंक जैन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहा कि आए दिन हो रही जैन संतों के खिलाफ हो रही कथित घटनाएं और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर आज समंग्र जैन समाज के 5 हजार से अधिक लोग एक अनुशासित मौन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में और महिलाएं केशरिया वस्त्र में रैली में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। राजबाड़ा से कलेक्टर आफीस के लिए समंग्र समाज श्रेष्ठीय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक समाज के लोग तपती धूप में इस आस में बैठे रहे कि जिले के मुखिया बाहर आकर उनकी बात सुनेंगे। लेकिन अधिकारियों के माध्यम से बार-बार आग्रह करने के बावजूद कलेक्टर मिलने नहीं आए। आरोप है कि कलेक्टर ने स्पष्ट कह दिया कि उनके पास समय नहीं है। और कहा कि मेरे पास टाइम नहीं है
कलेक्टर के इस कथित बयान और रवैये ने आग में घी का काम किया है। एक सर्व प्रिय शांतिप्रिय जैन समाज, जो हमेशा कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखता है, उसके साथ ऐसा बर्ताव बेहद निंदनीय है। दद्दू ने कहा कि अब जिलाधीश महोदय को इंदौर से भगाना है।
— विश्व जैन संगठन, आह्वान करते हुए इंदौर समाज जन से सविनय अनुरोध करते हुए कहा कि 181′ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़, लगाए और जब तक जिलाधीश महोदय की इंदौर से विदाई नहीं हो जब तक जिलाधीश महोदय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। नकुल पाटोदी ने कहा कि कलेक्टर के इस व्यवहार से इंदौर नगर की समस्त जैन समाज आहत जैन समाज ने अब इसे आत्मसम्मान की लड़ाई बना लिया है। विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने अपील जारी की है कि समाज का हर नागरिक घर बैठे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए।
समाज की मुख्य मांगें:
कलेक्टर का निलंबन: जनता और समाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने के लिए कलेक्टर को तत्काल पद से हटाया जाए।
संतों की सुरक्षा: जैन संतों की सुरक्षा के लिए शहर में कड़े कानून और सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
जैन संगठनों का कहना है कि जब तक इस मामले में सरकार द्वारा ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक 181 पर दर्ज कराई गई शिकायतों को बंद (Close) नहीं किया जाएगा और यह डिजिटल विरोध निरंतर जारी रहेगा।

