ग्वालियर, 21 मई । अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, ग्वालियर द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल युवा जैनत्व धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारम्भ गुरुवार को स्वर्ण जैन मंदिर, गश्त का ताजिया परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। यह शिविर 21 मई से 27 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका कुशल मंच संचालन साधना जैन के द्वारा किया गया!
शिविर के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम श्री अनिल शाह एवं श्रीमती माधवी शाह द्वारा सम्पन्न कराया गया। वहीं उद्घाटन समारोह पं. सुनील शास्त्री एवं संचित जैन परिवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयरन लेडीज ग्रुप द्वारा बच्चों को किट एवं धार्मिक पुस्तकें वितरित की गईं। शिविर में दिल्ली से पधारे विद्वान पंडित विवेक जैन सहित आमंत्रित विद्वान पं. पवन जी शास्त्री, आरती जैन, सहज जैन एवं श्रीमती अवदेश जैन का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
परिषद की अध्यक्ष सोनल जी जैन ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह एवं शाम बच्चों की धार्मिक एवं संस्कार कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, वहीं प्रत्येक संध्या को ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शिविर के समापन अवसर पर 27 मई को प्रातः 6:45 बजे भव्य शाकाहार रैली निकाली जाएगी।
महिला परिषद परिवार ने सभी अतिथि विद्वानों, सहयोगियों एवं परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से शिविर में भेजने की अपील की है।
कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष सोनल जी जैन, सचिव संगीता जी पांड्या जैन सहित समाजजन उपस्थित रहे। शिविर के अंत में विकास जैन, सोनल जैन के द्वारा सभी बच्चों को स्वलपाहार वितरित किया गया!
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, ग्वालियर द्वारा आयोजित, बाल युवा जैनत्व धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारम्भ, बच्चों में दिखा उत्साह

