इटावा-विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के लिए जनपद इटावा में S I R के माध्यम से गणना प्रपत्र B L O द्वारा घर घर देने और उन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 4, दिसम्बर 2025 है। B L O द्वारा गणना प्रपत्र घर घर पहुँचाने कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है इस कारण समय कम होने कारण गणना प्रपत्र पहुँचाने विलंब हो रहा है। अगर गणना प्रपत्र समय सीमा मे मतदाता तक नही पहुंचे तब मतदाता सूची मे नाम आने से हजारों लोग वंचित रह जायेंगे।
इस ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एस आई आर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन कि अनदेखी के कारण ही जनपद, इटावा मे एस आई आर अभियान के सत्रह दिन बाद भी गणना प्रपत्र घर घर पहुँचने का पचास प्रतिशत भी पूर्ण नही हो पाया है और जहां पर प्रपत्र दिये गये है उनको दो के स्थान पर एक ही प्रपत्र दिया जा रहा है। प्रपत्र जमा करते समय एक प्रपत्र पर हस्ताक्षर करके नही दिया जा रहा है और प्रपत्र भरने मे B L O द्वारा कोई मदद नही की जा रही है। प्रशासन द्वारा B L O पर लक्ष्य पूरा करने का दबाब बनाया जा रहा है इस कारण B L O जो एक प्रपत्र नही दे रहे उसी से कंप्यूटर मे फीडिंग भी कर रहे है बिना जानकारी लिए फीडिंग होगी तब हजारों मतदाता नवीन सूची मे आने से वंचित हो जायेंगे। प्रशासन से अपेक्षा है की गणना प्रपत्र शीघ्र घर घर भेजे जाये ताकि S I R अभियान की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे जिससे S I R का जो उद्देश्य है उसका अनुपालन हो सके।
पुनरीक्षण एस आई आर मे अभियान मे प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर- वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव

