एस आई आर पर दिये डीएम ने महत्वपूर्ण जानकारी,सभी बीएलओ के पास 2003 की लिस्ट है उपलब्ध

इटावा- एस आई आर को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने प्रेस वार्ता कर एस आई आर प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1229000 मतदाता है और 1342 बूथ और सभी बूथ पर लेवर अधिकारी तैनात किए गए है जो मतदाता गणना के फॉर्म लोगो को उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को समस्या है कि उनका नाम 2003 की लिस्ट में है या नहीं इसके लिय सभी बीएलओ के पास 2003 की लिस्ट उपलब्ध है और यदि कोई खुद से देखना चाहता है तो वो उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर देख सकता है या किसी सेवा केंद्र पर जाकर भी देख सकता है।
उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र वितरण का कार्य 4 नम्बर से चल रहा है और 4 दिसम्बर तक भरे हुए गणना प्रपत्र को जमा करना है। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त दलों को भी अपने एजेंट नियुक्त करने के लिए बोला गया और वो प्रतिदिन 50 मतदाताओं के प्रपत्र भर के जमा करा सकते है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों को घर घर जाने के आदेश दिया गया है।कोई मतदाता 2 स्थानों से अपना प्रपत्र नहीं भर सकते उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपना नया फोटोग्राम अवश्य दे।उन्होंने कहा को जिनके प्रपत्र वापस नहीं आएंगे तो उनके नाम लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा 21 जनवरी 26 तक जो लोग 18 वर्ष के हो रहे है उनके लिय भी फॉर्म उपलब्ध है वो भी भर के दे सकते है।

Please follow and like us:
Pin Share