कांग्रेस जनों ने की देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं०जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

इटावा-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उक्त उद्गार कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर होने वाली संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने दिए।इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़ों के ही नहीं बल्कि बच्चों के दिलों पर भी राज किया तभी वह चाचा नेहरू कहलाए। इसीलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि आज जिस तरह से हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के प्रति सत्ताधारी दल के द्वारा दूषित मानसिकता और ओछी राजनीति के चलते अनर्गल प्रचार किया जा रहा है।वह हम सबके लिए दुख का विषय है ‘हिंद के जवाहर’ को हम कांग्रेस जन अपनी सादर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।संगोष्ठी में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कोमल सिंह, कुशवाहा,पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कार्यालय सचिव सरवर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ़ जादरान प्रदीप दुबे, सुरेंद्र सिंह चौहान, एवं अंशुल आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share