हमें अपने मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए – श्रीमती विभूति तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी

दतिया।मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में 14 अक्टूबर को शारदा विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी ने उपस्थित।छात्राओं को बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बाल अधिकार बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करना है। यह अभियान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल योन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में जानकारी लोगों को जागरूक करने के लिए है। उन्होंने बताया कि बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य नागरिकों के अधिकार और जिम्मेदारियां को परिभाषित करते हैं।मौलिक अधिकार जैसे सामान्य का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार आदि व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक है। वही मौलिक कर्तव्य जैसे संविधान का पालन करना राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना देश की रक्षा करना नागरिकों में सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व है। इसके अलावा उन्होंने नालसा 15100 हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शारदा हाई स्कूल के संचालक सुनील सिंह कुशवाह द्वारा किया गया

Please follow and like us:
Pin Share