दतिय पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान,7 दिनों में 878 चालान,₹3,68,900 का जुर्माना वसूला

दतिया।दतिय पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान,7 दिनों में 878 चालान,₹3,68,900 का जुर्माना वसूला,दरअसल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 8 से 22 सितंबर तक जिले में विशेष यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान के तहत तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, नाबालिग चालक, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा, ओवर लोडिंग तथा बिना रजिस्ट्रेशन- फिटनेस वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।अभियान के प्रथम 7 दिनों में दतिया पुलिस द्वारा जिले के देहात एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कुल 878 चालान किए गए तथा ₹3,68,900/- का जुर्माना वसूला गया।दतिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Please follow and like us:
Pin Share