जसवंतनगर(इटावा)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन दो मुख्य मुद्दों को लेकर किया गया। पहला, श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय, बाराबंकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में। दूसरा, इस मुद्दे पर प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर मंत्री ओपी राजभर द्वारा परिषद कार्यकर्ताओं को ‘गुंडे’ कहकर संबोधित करने के विरोध में।विरोध प्रदर्शन में संगठन मंत्री सोमू नगर, मंत्री रोहित गुप्ता और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही राजन बाजपेई, तहसील संयोजक हिमांशु प्रजापति, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, अभिषेक कुमार, कुणाल तिवारी, विजय नंदवंशी, विकास कश्यप, आयुष शर्मा और अनुराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रहितों की अनदेखी और अपमानजनक बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओपी राजभर का पुतला फूंका
