भिण्ड। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 03 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 2.00 बजे भिण्ड नगर में पधारेंगे, जहां उनके आगमन के दौरान शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा, तथा सायं 4.30 बजे श्री दिग. जैन चैत्यालय मंदिर, बतासा बाजार भिण्ड में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे, जहां उनके द्वारा वर्ष-2026 में श्री गिरनार तीर्थक्षेत्र हेतु 22 बसों की घोषणा करेंगे। उसके उपरांत सायं 7.00 बजे श्री विराग मण्डपम् बद्रीप्रसाद की बगिया में उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर धर्मसभा आयोजित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी शंकर जैन पत्रकार ने दी। श्री संजय जैन द्वारा वर्ष 2025 में नईदिल्ली से पैदल चलकर 2200 किलो मीटर की पदयात्रा करके गिरनार (गुजरात) तीर्थक्षेत्र पर दिनांक 02 जुलाई 2025 को अपने काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में श्री गिरनार जी में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में काफी संख्या में विभिन्न जगहों के लोग उपस्थित थे
03 अगस्त को भिण्ड आएंगे संजय जैन जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
