एक पेड़ माँ के नाम चलाया अभियान किया गया वृक्षारोपण

इटावा-‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी का आयोजन गया।जिला संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के रूप में देश में व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और पर्यावरणीय आंदोलन है।इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को प्रकृति और मातृत्व से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हर साल अपनी उम्र के बराबर पौधे लगाएं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह पालें।
इस अभियान में सहभागिता करके हम सभी जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान कर रहें है। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। साथ ही हर व्यक्ति से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है। इस दौरान 204 करोड़ पौधों का रोपण किया गया, जिनमें से 75 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य में 5 लाख एकड़ क्षेत्र में वनाच्छादन बढ़ा है। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने जलवायु परिवर्तन की चिंता जताते हुए कहा कि पौधरोपण बहुत जरूरी है। धरती तभी रहेगी जब हरे वृक्ष रहेंगे। जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मां का ऋण कोई चुका नहीं सकता। इसलिए सभी को मां के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। संगोष्ठी को पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष झाँसी संजय दुबे आदि ने सम्बोधित किया। संगोष्ठी का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अभियान संयोजक व कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, सह-संयोजक अजय यादव, विधानसभा संयोजक सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, देव प्रताप भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, राहुल राजपूत, ममता कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, नीतू नारायण मिश्रा, राजवर्धन भदौरिया, जितेंद्र जैन, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, समीर सक्सेना सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Please follow and like us:
Pin Share