इटावा-पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जिला/शहर कार्यकारिणी के गठित होते ही संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए दी। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जहां एक ही मंच पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर हम अपनी नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व में, जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धान्तों को समाहित करते हुए एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए हम एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य और ज़िम्मेदारियों की शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया जाये कि आज भाजपा शासनकाल में जिस तरह से समाज में नफ़रत फैलाई जा रही है, संविधान को ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धान्तों को अपनाकर ही हम इन देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध एक जुट होकर लड़ेंगे। इसी क्रम में कल इटावा के नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिले में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में जनपद एवं नगर के पदाधिकारियों को एक साथ एक मंच पर शपथ दिलाई जायेगी। इस कार्यक्रम में हम जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे, उनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और उनके अनुभवों का लाभ लेते हुए जमीन पर एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंन्टल, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष/चेयरमैनों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एटा की पूर्व सांसद सत्या बहन उपस्थित रहकर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगी। उनके साथ में कांग्रेस जिला प्रभारी सुमन तिवारी, राहुल सचान उषा रानी कोरी और विकास अवस्थी भी मौजूद रहेंगे ।वार्ता के इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान ने कहा; हम संकल्पित हैं कि आगामी 15 अगस्त तक हर बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर एक मजबूत और ज़मीनी संगठन का निर्माण करें।आने वाले पंचायत चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।15 अगस्त तक जिला स्तर पर ब्लाक कमेटियों, न्याय पंचायत कमेटियों, मंडल कमेटियों एवं बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।इसके साथ ही जिला एवं शहर स्तर पर 36-36 प्रकोष्ठों का भी गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और इन सभी पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को देखकर उनकी जबाब देही तय की जाएगी जिला एवं शहर स्तर पर सभी पदाधिकारियों की मोनीटरिंग केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की जा रही है। कल 5 जुलाई सुबह 11 बजे को इटावा कांग्रेस कार्यालय पर पद ग्रहण एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सत्या बहन पूर्व सांसद एटा होगीं। जिसमें जनपद एवं नगर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।प्रेस वार्ता में पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाह, कांग्रेस ज़िला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, प्रशांत तिवारी, सेवा दल शहर अध्यक्ष सरवर अली एवं प्रदीप दुबे सम्मिलित रहे
काग्रेंस कार्यालय पर आज किया जायेगा पद ग्रहण एंव संकल्प समारोह का आयोजन
